मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नहीं रहे प्रसिद्ध पेंटिंग कलाकार बादल प्रामाणिक, कलाप्रेमियों में शोक की लहर Famous painting artist Badal Pramanik is no more, wave of mourning among art lovers

लेखक: प्रकाशित:
नहीं रहे प्रसिद्ध पेंटिंग कलाकार बादल प्रामाणिक, कलाप्रेमियों में शोक की लहर Famous painting artist Badal Pramanik is no more, wave of mourning among art lovers


गम्हरिया (आदित्य बेज): जिले के प्रसिद्ध पेंटिंग कलाकार बड़ा गम्हरिया निवासी बादल प्रामाणिक (66) का मंगलवार को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद से उंनका पैतृक आवास लाया जा रहा है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। बताया जाता है कि स्व0 प्रामाणिक लीवर रोग से ग्रसित थे। काफी समय से उनका इलाज हैदराबाद स्थित एआईजी अस्पताल में चल रहा था जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे परिवार में पत्नी के अलावे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए। विदित है कि स्व0 बादल प्रामाणिक कला के क्षेत्र में जाने माने हस्ती थे। देश ही नहीं विदेशों में भी उनकी प्रसिद्धि थी। शिल्पी निकेतन नामक कला संस्था के वे संस्थापक थे जहां बच्चों को पेंटिंग सिखाई जाती थी। क्षेत्र में हस्तकला की अलख जगाने का श्रेय स्व0 प्रामाणिक को ही जाता है। उनके निधन से क्षेत्र के कलाकारों में भी शोक व्याप्त है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन