मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से सासपूर तक बनेगी पीसीसी सड़क, विधायक रामदास सोरेन ने किया शिलान्यास PCC road will be built from Jadugora Police Training Center to Saspur, MLA Ramdas Soren laid the foundation stone

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से सासपूर तक बनेगी पीसीसी सड़क, विधायक रामदास सोरेन ने किया शिलान्यास PCC road will be built from Jadugora Police Training Center to Saspur, MLA Ramdas Soren laid the foundation stone


मुख्यमंत्री सड़क योजना का शिलान्यास करते घाटशिला विधायक रामदास सोरेन
जादूगोड़ा : घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में दो योजनाओं का शिलान्यास किया। बताया गया है कि शेष दो योजनाओं का शिलान्यास बाद में किया जाएगा जिसपर कुल 5 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च होंगे। इस दौरान उन्होंने जादूगोड़ा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से सासपूर फाटक नंबर दो तक की मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनने वाले 2.75किमी पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। साथ ही, पूर्णा पानी से घाघराडीह ( कैनाल, मऊभंडार) तक बनने वाली सड़क निर्माण का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता बाघराय मार्डी ने बताया कि कुल चार योजनाओं की स्वीकृति मिली है। जिसकी कुल लागत करीब पांच करोड़ 60 लाख है। सभी योजनाओं का कार्य मुख्यमंत्री सड़क योजना और राज्य संपोषित योजना से किया जाना है। इस मौके पर प्रधान सोरेन, पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी, बॉबी मार्डी, भाजपा नेता दिलीप पुराण, वरुण सिंह, नंदलाल गुप्ता, रोहित, राकेश समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन