मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों से यातायात थाना प्रभारी वसूले फाइन Traffic station in-charge collected fine from 45 vehicles parked in no parking zone

लेखक: प्रकाशित:
नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों से यातायात थाना प्रभारी वसूले फाइन Traffic station in-charge collected fine from 45 vehicles parked in no parking zone


गम्हरिया : यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा सोमवार को कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ी रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से एमवीआई एक्ट के तहत जुर्माना की वसूली की गई। इस क्रम में बस स्टॉपेज के लिए चिन्हित यात्री शेड को कब्जा कर करीब 45 वाहन खड़ा पाया गया जो कांड्रा स्थित अमलगम स्टील कंपनी के लिए माल ढुलाई कर लाए थे। उन सभी वाहनों से जुर्माने की वसूली की गई। इस दौरान कई चालक अपने वाहनों को लेकर भागने लगे जिससे वहां हडकंप मच गया। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत कंपनियों को पूर्व में भी नोटिस भेज कर हिदायत दी गई थी। अब पुनः नोटिस भेजी जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन