मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद नेता पुरेन्द्र की मांग पर कोल्हान के सभी निजी सिक्योरिटी एजेंसीओ पर गिरी गाज, श्रम अधीक्षकों को जांच करने का दिया निर्देश On the demand of RJD leader Purendra, all the private security agencies of Kolhan were banned

लेखक: प्रकाशित:
राजद नेता पुरेन्द्र की मांग पर कोल्हान के सभी निजी सिक्योरिटी एजेंसीओ पर गिरी गाज, श्रम अधीक्षकों को जांच करने का दिया निर्देश On the demand of RJD leader Purendra, all the private security agencies of Kolhan were banned


जमशेदपुर : राजद प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को लगातार निजी सुरक्षा एजेंसियों में कार्यरत गार्ड को निर्धारित वेतन से कम भुगतान तथा अन्य समस्या का शिकायत मिलने को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए बीते बुधवार को जमशेदपुर के उप श्रमायुक्त राकेश प्रसाद उपश्रमायुक्त से मिलकर एक ज्ञापन देकर तत्काल निजी सुरक्षा एजेंसियों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई थी। उंक्त मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप श्रमायुक्त ने कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में चल रहे सभी निजी सुरक्षा एजेंसियों में जांच करने का आदेश श्रम अधीक्षकों को दे दिया है। इस बाबत डीएलसी राकेश प्रसाद ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले निजी सुरक्षा एजेंसियों पर श्रम नियोजन नियम कानून के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उप श्रमायुक्त ने जमशेदपुर और सरायकेला के श्रम अधीक्षक क्रमशः अविनाश ठाकुर और अरविंद कुमार को कारखाने और व्यावसायिक संगठनों में जाकर वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड के जवानों से बातचीत कर, उनकी समस्याओं को जानकर सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन