मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अमलगम स्टील के सिक्योरिटी इंचार्ज के गलत बयान पर भड़के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका Enraged by the wrong statement of the security incharge of Amalgam Steel, the villagers protested and burnt the effigy

लेखक: प्रकाशित:
अमलगम स्टील के सिक्योरिटी इंचार्ज के गलत बयान पर भड़के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका  Enraged by the wrong statement of the security incharge of Amalgam Steel, the villagers protested and burnt the effigy


गम्हरिया : कांड्रा स्थित अमलगम स्टील के सिक्योरिटी इंचार्ज तारकनाथ तिवारी द्वारा किए गए गलत बयानबाजी से आक्रोशित लोगों ने स्टेशन चौक के समीप जोरदार प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। विदित हो कि अमलगम स्टील से फैलाए जा रहे जानलेवा प्रदूषण के विरोध में बीते मंगलवार को कांड्रा के दुकानदारों ने बाजार बंद रखा था। इसपर कंपनी के उंक्त सुरक्षा प्रभारी द्वारा गलत बयानबाजी की गई जिसपर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद ग्रामीणों सड़क पर उतर आए और सुरक्षा प्रभारी तारकनाथ तिवारी का पुतला दहन किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस बीच प्रबंधन द्वारा भोलू महतो नामक कामगार को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का गलत आरोप लगाकर कार्य से हटा दिया गया है। जबकि हकीकत यह है कि वह मंगलवार के प्रदर्शन में कहीं भी शामिल नहीं था। ग्रामीणों ने कामगार भोलू महतो को नौकरी में वापस नहीं लेने पर जोरदार आंदोलन  चेतावनी दी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन