मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट के आसपास के गांवों में मूचौग तूफान ने मचाई तबाही, कई एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद Muchaug storm wreaks havoc in the villages around Bagjata Uranium Project, paddy crop in many acres destroyed

लेखक: प्रकाशित:

पानी में डूबा धान की फसल
जादूगोड़ा : यूसील की बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट के आसपास के बुरुडीह, बागजाता समेत अन्य गांवो  में मूचौग तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान के कारण खेतों से काट कर रखी कई एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। इस बर्बादी को लेकर क्षेत्र के किसान छोटराय हांसदा, भैरव हांसदा आदि ने झारखंड सरकार से क्षतिपूर्ति मुआवजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि धान की कटाई कर घर ले जाने के लिए किसान खेत में छोड़ रखा था। इसी बीच बीते 6 व 7 दिसंबर को आई मूचौग तूफान से सभी धान पानी में डूब गया। इस कारण किसानों को धान की भारी क्षति का अनुमान है। बताया गया है कि अब इस धान को आड़ी में रख कर सुखाना होगा। ऐसे में कितना धान बचेगा यह कहना मुश्किल है।उन्होंने झारखंड सरकार से किसानों को फसल बीमा का लाभ देने की मांग किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन