मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नहीं रहे जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस Junior Mahmood is no more, breathed his last at the age of 67

लेखक: प्रकाशित:
नहीं रहे जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस Junior Mahmood is no more, breathed his last at the age of 67


मुंबई (विसं) : आखिरकार लंबी बीमारी के बाद जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया। हर शख्स बीते कुछ समय से उनकी सलामती की दुआ कर रहा था लेकिन कैंसर की जंग से वे ज्यादा लड़ ना सके। खबरों के मुताबिक बीती गुरुवार की रात करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जूनियर महमूद के दोस्त सलाम काजी ने उनके निधन की पुष्टि की है। बता दें कि जूनियर महमूद लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बीते दिनों उन्होंने अपने दोस्तों जितेंद्र और सचिन पिलगाउंकर से मिलने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा पर दोनों कलाकार खास तौर पर उनसे मिलने पहुंचे थे। जूनियर महमूद की हालत देख जितेंद्र की आंखें नम हो गई थीं। वर्ष 1956 में मुंबई में जन्मे जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद था। महमूद अली ने उनका नाम जूनियर महमूद रखा था और वे इसी नाम से मशहूर हुए थे। वे एक भारतीय हास्य अभिनेता, गायक और मराठी फिल्म निर्देशक थे। उनके निधन पर कई अभिनेताओं ने दुःख व्यक्त किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन