मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग के अधिकारी जंगल बहुल गांव में पर्चा बांट ग्रामीणों को किया जागरूक Forest department officials distributed leaflets in forest dominated villages to make villagers aware about protection from elephants

लेखक: प्रकाशित:
हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग के अधिकारी जंगल बहुल गांव में पर्चा बांट ग्रामीणों को किया जागरूक Forest department officials distributed leaflets in forest dominated villages to make villagers aware about protection from elephants


जादूगोड़ा : घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बिजली विभाग की  लापरवाही से हाथियों की हो रही  मौत से हाथियों को उबारने व उसके संरक्षण को लेकर राखा माइंस वन क्षेत्र के वनकर्मी सक्रिय हो गए हैं।इधर, हाथियों से ग्रामीणों के बचाव को लेकर वन विभाग की ओर से जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के घने जगलों में बसे गांव पाटकीता में मंगलवार को   हाथी से बचाव संबंधित पर्चा ग्रामीणों के बीच बांटे गए। इस पर्चा में हाथियों के इतिहास, उसका क्षेत्र, उसके स्वभाव, लक्षण, हाथियों के आने पर बचाव के तरीके लिखे गए है। इस पर्चा के जरिए हाथियों को मिली संरक्षण संबंधित कानून से भी वन विभाग ग्रामीणों को अवगत करा रहे है। इस बाबत वनकर्मी विश्वजीत महापात्रा ने बताया कि जादूगोड़ा थाना अंतर्गत पाटकिता, बंकाई, कुमीरमूढ़ी, चापड़ी, राजदोहा आदि गांव के ग्रामीणों के बीच पर्चा बांट कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि हाथी के साथ मानव को भी बचाया जा सके। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन