मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को ले जिले में हो रहे तैयारी का उपायुक्त ने लिया जायजा DC took stock of the preparations being made in the district for the arrival of the Chief Minister

लेखक: प्रकाशित:
मुख्यमंत्री के आगमन को ले जिले में हो रहे तैयारी का उपायुक्त ने लिया जायजा DC took stock of the preparations being made in the district for the arrival of the Chief Minister


सरायकेला : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बुधवार, 6 दिसंबर को खरसावां फुटबॉल मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस डॉ0 विमल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को सौपी गई जिम्मेदारियां का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारी को अपने अपने-अपने पंडालो में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को अपने-अपने कार्य स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बारीकी से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल की तैयारी में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए इस पर खास ध्यान रखा जाए, साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजना से संबंधित लगने वाले स्टॉल को ससमय लगवाने का भी निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था, पेयजल आदि के पूर्ण इंतजाम करने की बात कही। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के विश्राम आदि की व्यवस्था हेतु परिसदन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त  सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, आइटीडीए निदेशक संदीप दोराइबूरु, डीएसपी चन्दन वत्स आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन