मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक में पांच मामलों पर लिया गया निर्णय Decision taken on five cases in the District Level Compassionate Committee meeting

लेखक: प्रकाशित:
जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक में पांच मामलों पर लिया गया निर्णय Decision taken on five cases in the District Level Compassionate Committee meeting


सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के समक्ष 05 मामलों को रखा गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्तियों हेतु आवेदन के बारे में विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ अनुकंपा कर्मियों को नियुक्ति नियमावली, कागजात जांच के आधार पर चयनित किया गया। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि अनुकंपा नियुक्ति हेतु पूर्व से लंबित मामलों पर गहन जांच कर उन्हें निष्पादित किए जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरजा शंकर महतो तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन