मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की All India Workers and Employees Congress appoints state in-charges in view of Lok Sabha elections

लेखक: प्रकाशित:
अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की All India Workers and Employees Congress appoints state in-charges in view of Lok Sabha elections


■राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा होंगे झारखंड के प्रभारी, 19 दिसंबर को आएंगे झारखंड, जनवरी में जमशेदपुर में होगा विशाल मजदूर महासम्मेलन
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की मंगलवार को ऑनलाइन बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 उदित राज द्वारा आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार की समीक्षा की गई तथा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को फरमान दिया। इस मौके पर डॉ0 उदित राज ने कहा कि केकेसी के नेता एवं कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में आम जनमानस के साथ जुड़ें एवं अपना जनाधार बढाएं। कहा कि आगामी चुनाव में 15% टिकट लेकर सीट कांग्रेस की झोली में डालने का काम केकेसी करेगी। उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में समय देने एवं जनाधार बढाने को कहा। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर घोषणा भी किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा झारखंड के प्रभारी बनाए गए। इस मौके पर संजय गाबा ने 14 लोकसभा सीटों में 11 सीटें महागठबंधन की झोली में डालने का आश्वासन राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया एवं कहा कि वह झारखंड की राजनीति को बहुत दिनों से देखते एवं समझते हैं। कहा कि 19 दिसंबर को वे रांची पहुंचेंगे एवं प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय संग कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात कर आगे की रूपरेखा तय करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में विशाल मजदूर महासम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा। इस महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 उदित राज, अविनाश पांडेय, राजेश ठाकुर समेत झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के सभी मंत्री एवं विधायकगण को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल्द मनरेगा यूनियन भी बनाया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन