मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआइटीई कालेज गम्हरिया में क्रिसमस गेदरिंग का आयोजन Christmas gathering organized in XITE College Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआइटीई कालेज गम्हरिया में क्रिसमस गेदरिंग का आयोजन Christmas gathering organized in XITE College Gamharia


गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज, गम्हरिया में क्रिसमस गैदरिंग का धुमधाम से आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम शुरुआत छात्र-छात्राओं के मनमोहक प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के साथ हुई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रकार के गीत-संगीत, नृत्य, नाटक आदि की प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, छात्रा श्रुति द्वारा प्रस्तुत "साइलेंट नाइट" की एक विशेष एकल प्रस्तुति की दर्शकों ने काफी सराहना की। इस मौके पर प्रो0 अकिंचन ज़ाक्सा ने उत्सव की भावना में प्रतिबिंब का स्पर्श जोड़ते हुए एक क्रिसमस संदेश दिया। इसके अलावा उप प्राचार्य मुक्ति क्लेरेंस,  नवल नारायण चौधरी और सीमा हेरेंज द्वारा आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में शामिल कॉलेज के पूर्व छात्रों ने वहां पुरानी यादों को तरोताजा किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के ब्रांडिंग एवं संचार प्रमुख आशीष सिंह ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ0 राधा महाली का अहम योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन