मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में क्रिसमस उत्सव मनाया गया Christmas celebration organized at Gamhariya English School with cultural programs

लेखक: प्रकाशित:
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में क्रिसमस उत्सव मनाया गया Christmas celebration organized at Gamhariya English School with cultural programs


गम्हरिया : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में नन्हें बच्चों द्वारा क्रिसमस कार्यक्रम मनाया गया।  इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के नन्हे- मुन्ने बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। तत्पश्चात कक्षा 3 एवं 4 के बच्चों द्वारा एक भाषण प्रस्तुत किया गया। अंत में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान शांता क्लॉज के साथ बच्चो ने काफी मस्ती भी किया।


इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय ने बच्चों और शिक्षकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के उपदेशों से हमें सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन रिंकू राय, प्रशासक रीमा बनर्जी, डाचीव शिप्रा पाल, प्रधानाध्यापिका किरण चोली समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन