मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान ज़िले के ब्रह्मर्षि समाज का दहेज उन्मूलन को लेकर सम्मेलन आयोजित Brahmarshi Samaj of West Burdwan district organized a conference regarding the abolition of dowry

लेखक: प्रकाशित:
पश्चिम बर्दवान ज़िले के ब्रह्मर्षि समाज का दहेज उन्मूलन को लेकर सम्मेलन आयोजित Brahmarshi Samaj of West Burdwan district organized a conference regarding the abolition of dowry


जादूगोड़ा : ब्रह्मर्षि समाज शिल्पांचल व ब्रह्मर्षि रक्षक प्रहरी पश्चिम बर्दवान ज़िले के तत्वाधान में जेके नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में दहेज उन्मूलन समेत समाज मे व्याप्त अन्य सामाजिक बुराईयों को लेकर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम समाज के महापुरुषों, पूर्वजों, स्वतंत्रता सेनानिनियो, क्रांतिकारियों समेत महान विभूतियों में रामवृक्ष बेनीपुरी, विभूति नारायण सिंह, शत्रुघ्न शरण सिंह, योगेन्द्र शुक्ल, कार्यानन्द शर्मा, राज नारायण, रामदयाल सिंह, रामदेव सिंह, हरदयाल शर्मा आदि को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात, समाज से जुड़े शहीद हुए जवान अखिलेश राय और चन्दन सिंह की याद में दो मिनट मौन होकर उनकी वीरता को नमन किया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण शिल्पांचल के साथ झारखंड और पश्चिम बंगाल के सैकड़ों ब्रह्मर्षि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने दहेज प्रथा, बच्चों में नैतिक शिक्षा, सामूहिक उपनयन संस्कार, अंतर्जातीय विवाह, रक्तदान सहयोग, परीक्षा सहयोग समेत संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर राय ने की जबकि मंच संचालन मुन्ना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दुनिया राय, चुन्नू तिवारी, हरिशंकर तिवारी, उमेश मिश्रा, साधन सिंह, शिवनाथ सिंह, सुधीर सिंह, सुजीत सिंह, मुन्ना सिंह, रवि सिंह, धनंजय सिंह, अशोक सिंह, सोनकर राय, मनीष कुमार सिंह, विजय सिंह, धीरज कुमार, आकाश कुमार आदि ने अहम योगदान दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन दया शंकर राय ने दी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन