मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला कांग्रेस की बैठक में 139वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय, तैयारी समिति गठित Decision to celebrate the 139th Foundation Day with pomp in the District Congress meeting

लेखक: प्रकाशित:
जिला कांग्रेस की बैठक में 139वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय, तैयारी समिति गठित Decision to celebrate the 139th Foundation Day with pomp in the District Congress meeting


आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में 6एलएफ मैदान में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में आगामी गुरुवार, 28 दिसम्बर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तैयारी समिति का गठन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह का आयोजन नगर अध्यक्ष राहुल यादव एवं गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी के संयोजन में संपन्न होगा। तैयारी समिति में मुख्य रूप से रामाशंकर पाण्डेय, सुनील सिंह, सेवादल अध्यक्ष गौरी शंकर कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह,  मुन्ना सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रितेश पासवान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वैजन्ती बारी, कुणाल रॉय मैनिफेस्टो कमेंटी के जगदीश नारायण चौबे, सुरेशधारी, ऋषि मिश्रा, गंभीर सिंह, रमेश बालमुचू, राजू लोहार, विनय झा आदि को शामिल किया गया है।
कार्यकारी अध्यक्ष ने स्थापना दिवस समारोह में सभी कांग्रेस जनों से भाग लेने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिशु हेंब्रम, सुनील सिंह, ऋषि मिश्रा, रमाशंकर पाण्डेय, गंभीर सिंह, अखिलेश तिवारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रितेश पासवान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वैजयंती वारी, सेवादल के अध्यक्ष गौरी शंकर, मुन्ना सिंह, राजू लोहार, रमेश बालमुचू,  कुणाल रॉय, संदीप गोप, मुकेश रजक, विजय रजक, संतोष कुमार, संदीप पाण्डेय, दिलीप मालाकार, होली हेंब्रम, विजय झा, रवि कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन