मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसीलकर्मी बृहस्पति भक्त व उसके परिवार पर घातक हथियार से हमला, टीएमएच में भर्ती UCLA employee Brihaspati Bhakta and his family attacked with deadly weapon, admitted to TMH

लेखक: प्रकाशित:
यूसीलकर्मी बृहस्पति भक्त व उसके परिवार पर घातक हथियार से हमला, टीएमएच में भर्ती UCLA employee Brihaspati Bhakta and his family attacked with deadly weapon, admitted to TMH

टीएमएच में इलाजरत यूसिलकर्मी वृहस्पति भक्त
★पीड़ित परिवार ने डीएसपी चंद्रशेखर आजाद से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग
जादूगोड़ा : दीपावली के मौके पर जादूगोड़ा में जमकर खून की होली खेली गई। बताया गया है कि बीते रविवार की रात 6-7 की संख्या में आए पूर्णचंद्र भक्त, कृष्ण बल्लभ भक्त, मंतोष भक्त, खोखन भक्त, सुखदेव भक्त समेत अन्य लोगो द्वारा तलवार, लोहे का रॉड व डंडो से लैश होकर जादूगोड़ा माइंस विभाग के सिविल सेक्शन में कार्यरत बृहस्पति भक्त के घर में घुसकर अचानक हमला कर दिया जिससे उनके सर व पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे उन्हें टीएमएच लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अपराधियों के हमले में उनके घर की अन्य महिलाएं भी घायल हो गई जिसमें पंचशिला भक्त, सविता भक्त, हिमाद्री भक्त आदि शामिल है। इन सभी का इलाज एमजीएम  अस्पताल, जमशेदपुर में किया गया। इस मामले में घायल बृहस्पति भक्त के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 88/ 2023, दिनांक 13 नवंबर'2023 के तहत भादवि की धारा341, 324, 307, 379, 504, 307, 379, 504 ,506 व 34 के तहत  प्राथमिकी दर्ज की  गई है। घटना के बाबत पीड़ित परिवार के परिजनों ने बताया कि आरोपी पूर्णचंद्र भक्त हाथ में लोहे का रड लिए हुए था वही एक अन्य आरोपी कृष्ण बल्लभ भक्त हाथ में  तलवार लहरा रहा था। क्षेत्र के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व ग्रामीण एसपी से परिजनों ने खुद मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन