मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ओल्ड एज होम के वृद्धों का आधार होगा पेंशन पोर्टल से लिंक-एसडीओ Aadhaar of old people of old age home will be linked to pension portal - SDO

लेखक: प्रकाशित:
ओल्ड एज होम के वृद्धों का आधार होगा पेंशन पोर्टल से लिंक-एसडीओ Aadhaar of old people of old age home will be linked to pension portal - SDO

ओल्ड एज होम के वृद्धों के साथ एसडीओ पारुल सिंह
★एसडीओ पारुल सिंह ने किया ओल्ड एज होम का दौरा
सरायकेला : सरायकेला की एसडीओ पारुल सिंह द्वारा सोमवार को ओल्ड एज होम का दौरा कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान वे वहां रह रहे वृद्ध लोगों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके बीच मिठाइयों का वितरण किया। इस दौरान वृद्धजनों से काफी देर तक बातें कर एसडीओ ने उनका हाल जाना। इस दौरान कई वृद्ध जनों ने अपने बीते समय की दीपावली की बातें साझा की जिसे सुनकर एसडीओ भावुक हो उठी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सरायकेला अनुमंडल में मौजूद ओल्ड एज होम एवं क्षेत्र भर के सभी वृद्धों का जिला प्रशासन सम्मान करता है एवं हर तरह से सहयोग करने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि वृद्धि जनों को मिलने वाला सभी सरकारी लाभ ससमय प्राप्त हो। कहा कि ओल्ड एज होम में रहने वाले जिन वृद्ध जनों का आधार पेंशन से नहीं जुड़ा है, उनके लिए निर्धारित विभाग से एक कर्मी को यहां भेज कर उनका आधार पेंशन पोर्टल से लिंक किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन