मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समावेशी शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय इन्वारलमेंटल बिल्डिंग पर आयोजित प्रशिक्षण सम्पन्न Two-day training on environmental building based on inclusive education completed

लेखक: प्रकाशित:
समावेशी शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय इन्वारलमेंटल बिल्डिंग पर आयोजित प्रशिक्षण सम्पन्न Two-day training on environmental building based on inclusive education completed


गम्हरिया : प्रखंड सभागार में समावेशी शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय इन्वारमेंटल बिल्डिंग पर आयोजित प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन दिव्यांग छात्र-छात्राओं को स्कूल से जोड़ने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए बीईईओ सुब्रता महतो ने कहा कि अधिकांश विद्यालयों में दिव्यांग छात्र-छात्राएं संसाधन के अभाव में पढ़ाई छोड़ देते हैं। इससे सरकार का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता है। इसके साथ ही वैसे बच्चे समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाते हैं। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। रिसोर्स शिक्षिका सीमा कुमारी ने एस्कॉर्ट, ट्रांसपोर्ट, स्वामी विवेकानंद स्वावलंबन प्रोत्साहन राशि एवं दृष्टिवाधित छात्रों को मिलने वाली रीडर एलाउंस, श्रुतिलेखक आदि की जानकारी दी। विद्यालय में स्वच्छ वातावरण तैयार कर बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने,  शौचालय एवं रैंप की व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शिक्षकों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस मौके पर रिसोर्स शिक्षिका चांदमुनी होनहागा ने मानसिक दिव्यांग छात्रों को मिलने वाली सुविधा निरामया हेल्थ इंश्योरेंस की जानकारी दी। इस मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय,  मवि,  उच्च विद्यालय, प्लस टू उवि एवं  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 81 प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन