मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीबीएसई क्लस्टर तीन एथलेटिक्स मीट-2023 में विद्या ज्योति स्कूल की छात्राओं ने किया उम्दा प्रदर्शन, की गई सम्मानित Vidya Jyoti School students performed well in CBSE Cluster 3 Athletics Meet-2023

लेखक: प्रकाशित:
सीबीएसई क्लस्टर तीन एथलेटिक्स मीट-2023 में विद्या ज्योति स्कूल की छात्राओं ने किया उम्दा प्रदर्शन, की गई सम्मानित Vidya Jyoti School students performed well in CBSE Cluster 3 Athletics Meet-2023


गम्हरिया : विकास विद्यालय रांची में विगत 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-तीन एथलेटिक्स मीट-2023 प्रतियोगिता में गम्हरिया के टीजीएस कॉलोनी परिसर स्थित विद्या ज्योति स्कूल की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ साथ जिले का नाम भी रौशन किया है। उक्त प्रतियोगिता में इस स्कूल दो छात्राएं राधा कुमारी और रानी कुमारी ने भाग लिया था। इसमे राधा कुमारी ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया जबकि रानी कुमारी ने 200 मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया। पदक लेकर वापस पहुंचने पर विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर दोनों छात्राओं का स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार झा ने दोनों छात्राओं को शुभकामना देते हुए अन्य बच्चों को भी इससे प्रेरणा लेने की अपील किया। इस मौके पर उप प्राचार्य आनंद कुमार सिंह, कोच करमू मंडल, खेल प्रशिक्षिका आशा दास समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन