मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बड़ी वांदना पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन Two day cultural program organized on Badi Vandana festival

लेखक: प्रकाशित:
बड़ी वांदना पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन Two day cultural program organized on Badi Vandana festival


गम्हरिया : बुडी बांदना पर्व के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड के रंगामटिया स्थित मौहरांग गांव में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम दिन झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें झूमर सम्राट संतोष महतो के द्वारा झूमर गीत की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन युवा एकता मंच के अध्यक्ष सूरज महतो ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मैक्स डांस ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष लालटु महतो, सुनील महतो, लक्ष्मण महतो, कमल प्रधान, राजकुमार नायक, केशव सरदार, अशोक महतो, आशीष आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन