मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला एसडीओ ने आदित्यपुर के कई छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण,अवैध उत्खनन एवं फैली गंदगी के खिलाफ थाना प्रभारी और निगम के पदाधिकारी को दिया निर्देश Seraikela SDO conducted surprise inspection of many Chhath Ghats of Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला एसडीओ ने आदित्यपुर के कई छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण,अवैध उत्खनन एवं फैली गंदगी के खिलाफ थाना प्रभारी और निगम के पदाधिकारी को दिया निर्देश Seraikela SDO conducted surprise inspection of many Chhath Ghats of Adityapur






बाबा कुटीर आश्रम के पास मौजूद छठ घाट डेंजर जोन घोषित
आदित्यपुर : सरायकेला की एसडीओ पारुल सिंह ने लोक आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत आने वाले 32 नंबर छठ घाट, कुलूपटांगा एवं बाबाकुटी आश्रम छठ घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 32 नंबर छठ घाट में फैली गंदगी को देख कर नगर निगम के पदाधिकारी लेमांशु पर भड़कते हुए त्वरित कार्रवाई कर सफाई करवाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने बाबा कुटीर आश्रम के पास मौजूद छठ घाट को पूरी तरह से डेंजर जोन घोषित करते हुए मौके पर मौजूद गम्हरिया के अंचलाधिकारी गिरीन्द्र टूटी को वहां एक बोर्ड लगवा कर नगर निगम के द्वारा क्षेत्र को बैरिकेडिंग करवाने का निर्देश एसडीओ ने दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में उक्त छठ घाट पर कई दु:खद घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने आम लोगों के हित और जीवन सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र के लोगों से इस घाट पर छठ करने से बचने की अपील किया। बताया कि यह क्षेत्र काफी ज्यादा खतरनाक और गहरा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि छठ घाट से दिनदहाड़े बालू का अवैध उत्खनन हो रहा था। पता करने पर वह क्षेत्र गम्हरिया थाना के अधीन पाया गया। उसके बाद गम्हरिया के थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है कि किनके द्वारा सरकार के आदेश का पालन नहीं करते हुए खुलेआम बालू कि चोरी की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन