मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि Tribute paid to Baba Saheb by organizing a program in District Congress on Constitution Day

लेखक: प्रकाशित:
संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि Tribute paid to Baba Saheb by organizing a program in District Congress on Constitution Day


आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सालडीह बस्ती में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बाबासाहेब अम्बेडकर को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर 25 से अधिक नौजवानों ने अंबुज कुमार एवम् नगर अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व एवं जिला सचिव प्रकाश मंडल के संयोजन में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। सभी नए सदस्यों को अंबुज कुमार ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। सभी ने एक स्वर में वर्तमान सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी को पुनः सांसद बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबुज कुमार ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा संकलित रचित भारत का संविधान गीता, कुरान, बाईबिल की तरह पवित्र एवं अनुकरणीय है। कहा कि देश के नौजवानों का भविष्य कांग्रेस के हाथों ही सुरक्षित रहेगा।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि बाबासाहेब नहीं होते तो गरीबों को कोई देखने वाला नहीं होता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव रमाशंकर पाण्डेय, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, कुणाल रॉय, सिद्धेश्वर उपाध्याय, संजीव सिन्हा, तुराम बंकिरा, अजय शर्मा, महेंद्र कर्मा, तड़ो मुंडा, सुनील तियू, विदेशी गोप, रमेश हेसा, संजय सुरेन, आकाश नायक, हेटो हो, मनु छतर, हरी सिंह सुंडी, मोहनलाल चाकी, आकाश सुरेन, राजेश कुमार, किष्णु मुखी, बबलू मुखी, गुड़िया राज कुमार, शांति देवी, जानकी तिरिया, सोनादेवी मांझी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन