मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संविधान दिवस पर एसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को दिलाया गया संविधान रक्षा का संकल्प On Constitution Day, pledge to protect the Constitution was given to policemen under the leadership of SP

लेखक: प्रकाशित:
संविधान दिवस पर एसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को दिलाया गया संविधान रक्षा का संकल्प On Constitution Day, pledge to protect the Constitution was given to policemen under the leadership of SP


सरायकेला : संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विमल कुमार के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय,सरायकेला परिसर में संविधान की उद्देशिका का सामुहिक रूप से पाठ कर पुलिस कर्मियों द्वारा शपथ लिया गया। इस दौरान एसपी ने सभी अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों और अन्य कर्मियों भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी तथा कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।इसके अलावा जिलान्तर्गत सभी थाना में भी संबंधित थाना प्रभारी के नेतृत्व में संविधान की उद्देशिका का सामुहिक रूप से पाठ कर शपथ लिया गया।
गम्हरिया थाना में थाना प्रभारी आलोक दुबे ने सभी पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियो को संविधान की शपथ दिलाई 
गम्हरिया थाना परिसर में रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारतीय संविधान के रचयिता डॉ0 भीमराव अंबेडकर सहित राज्य की सभाओं के निर्वाचन सदस्य पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आदि को याद किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने थाना के वरीय पदाधिकारी व सभी सशस्त्र बलों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर संविधान के अनुरूप सच्ची निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर थाना प्रभारी ने सभी सशस्त्र बलों को संविधान दिवस के बारे मे बताते हुए कहा कि आज के दिन विगत 26 नवम्बर'1949 को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की देखरेख में भारतीय संविधान तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसे बनाने मे दो साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इस संविधान को देश मे पहली बार 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। आज के दिन डॉ0 भीमराव राव अम्बेडकर के योगदान को याद करने और संविधान के महत्व का प्रसार करने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है।


इसी प्रकार, आदित्यपुर, चांडिल, राजनगर, तिरुलडीह, कांड्रा समेत अन्य थाना में भी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन