मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रेलवे कालोनी स्थित क्वार्टर के सुनसान झाड़ियों में युवक की लाश मिलने से सनसनी, जुआ खेलने में विवाद पर हत्या की आशंका Sensation after the dead body of a young man was found in the deserted bushes of the quarter located in Railway Colony

लेखक: प्रकाशित:

आदित्यपुर : जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टर के पीछे झाड़ीनुमा खाली स्थान में एक युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करीब तीन बजे स्थानीय लोगों को जानकारी मिली कि यहां एक युवक का शव पड़ा है। उसके बाद पूर्व पार्षद पांडी मुखी द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगो के अनुसार, यह सुनसान स्थान को जुआरियों और ब्राउन शुगर के नशेड़ियों ने कब्जा कर रखा है। यहां पर जुआ भी खेला जाता है। संभावना जताई जा रही है कि जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई है। मौके पर जुआ खेलने की सामग्री भी मिली है। उक्त स्थल पर ताश के बिखरे पत्ते और शराब की खाली बोतलें पाई गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन