मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बीडीओ और गम्हरिया थाना प्रभारी ने किया झिलिंगगोड़ा छठ घाट का निरीक्षण BDO and Gamharia police station in-charge inspected Jhilingagoda Chhath Ghat

लेखक: प्रकाशित:
बीडीओ और गम्हरिया थाना प्रभारी ने किया झिलिंगगोड़ा छठ घाट का निरीक्षण BDO and Gamharia police station in-charge inspected Jhilingagoda Chhath Ghat

झिलिंगगोड़ा छठ घाट का निरीक्षण करते बीडीओ व थाना प्रभारी
गम्हरिया : छठ पर्व के मद्देनजर गम्हरिया के बीडीओ प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी आलोक दुबे द्वारा शुक्रवार को झिलिंगगोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी छठ घाट का दौरा कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने घाट की वस्तुस्थिति, पानी की गहराई, छठ घाट तक के पहुंच पथ का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ ने सम्बन्धित पंचायत के प्रतिनिधियों और पंचायत सेवक को छठ घाट की साफ-सफाई कराने तथा पहुंच पथ का समतलीकरण कराने का निर्देश दिया ताकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस दौरान गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि छठ के दौरान घाट पर गोताखोर समेत प्रयाप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, छठव्रतियों और आम श्रद्धालुओ को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी समुचित उपाय किए जा रहे हैं। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन