मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक को दी श्रद्धांजलि RJD workers held a condolence meeting and paid tribute to former minister Govardhan Nayak

लेखक: प्रकाशित:
राजद कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक को दी श्रद्धांजलि RJD workers held a condolence meeting and paid tribute to former minister Govardhan Nayak


गम्हरिया : जिला राजद कैम्प कार्यालय गम्हरिया में एकीकृत बिहार के दो बार मंत्री रहे गोवर्धन नायक के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। साथ ही, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उपस्थित राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने स्व0 नायक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी ने एक सच्चे एवं ईमानदार राजनीतिज्ञ महापुरुष को कोल्हान से खो दिया है। इससे पार्टी को जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति संभव नहीं है। कहा कि उनके खोने से राजद परिवार में शोक की लहर है। सभा में जिला प्रवक्ता मुकेश झा, महिला नेत्री शुशीता बारीक, श्याम सुन्दर मालाकार, इन्दर सिंह, अनिता महतो, भादो मुर्मु, यशोदा गोप, चम्पा, एसपी मोदक, श्याम सुन्दर साहू, रीना महतो, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, आनंद मंडल, राजेंद्र यादव, राजीव यादव, रमेश मांझी, आशुतोष राणा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन