मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन छठव्रतियों ने निर्जला व्रत रख खरना पूजन किया, अस्ताचलगामी सूर्य को रविवार को देगी अर्घ्य On the second day of the four-day Chhath festival, Chhath devotees observed waterless fast and performed Kharna Puja

लेखक: प्रकाशित:
चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन छठव्रतियों ने निर्जला व्रत रख खरना पूजन किया, अस्ताचलगामी सूर्य को रविवार को देगी अर्घ्य On the second day of the four-day Chhath festival, Chhath devotees observed waterless fast and performed Kharna Puja

खरना पूजा करती छठव्रती
गम्हरिया : श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ के दूसरे दिन शनिवार को महाखरना पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान छठव्रतियों ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने-अपने घरों में मिट्टी के चूल्हे पर खीर और प्रसाद बनाया। तत्पश्चात, विधि विधान से खरना पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर खरना प्रसाद ग्रहण करने देर रात तक छठव्रतियों के घर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इधर, इस महापर्व को लेकर बाजारों में पूजन सामग्री, सूप, डाला आदि की खरीद के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूप और डाला की दुकानों से बाजार पट गए। कई इलाकों में स्वयंसेवी और धार्मिक संगठनों की ओर से व्रतियों के बीच सूप, दउरा, फल पूजन सामग्री आदि का वितरण भी किया गया। खरना की तैयारी में लोग सुबह से ही जुटे रहे। इस दौरान लोगों ने गुड़, घी, दूध, प्रसाद के लिए चावल आदि की खरीदारी की। फल बाजार में भी काफी भीड़ रही। पूजन सामग्रियों की आसमान छूती कीमतों के बावजूद बाजार में तिल रखने की जगह नहीं थी। सम्पूर्ण क्षेत्र छठ मईया की गीतों से गुंजायमान हो उठी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन