गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया के आईक्यूएसी विभाग की ओर से एकदिवसीय सतर्कता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में 37, झारखंड बटालियन एनसीसी जमशेदपुर के कमांडिंग आफिसर कर्नल विनय आहूजा उपस्थित थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में महत्वपूर्ण पहलुओं के अलावा सतर्कता के महत्व, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सरकारी मार्केट प्लेस और सार्वजनिक हित प्रगतिकरण व मुखबीर संरक्षण के योजना के बावत बताया। इस मौके पर उपस्थित प्राचार्य फादर फ्रांसिस ने भी भ्रष्टाचार को रोकने और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा ना देकर राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहे। इस मौके पर आईक्यूएसी के को-आर्डिनेटर डॉ0 संचित घोष चौधरी, प्रो0 शैलेश, डॉ0 प्रमोद, प्रो0 राजेश राणा, प्रो0 अकिंचन, प्रो0 स्तुति, प्रो0 स्वाति, डॉ0 राधा महाली, प्रो0 निशित सिंह, प्रो0 सुष्मिता आदि उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें