मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा में हाथियो का उत्पात दूसरे दिन भी जारी, ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो की एक एकड़ फसल को किया बर्बाद Elephant violence continues for second day in Jaduguda

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा में हाथियो का उत्पात दूसरे दिन भी जारी, ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो की एक एकड़ फसल को किया बर्बाद Elephant violence continues for second day in Jaduguda


जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में हाथियों का  उत्पात दूसरे दिन भी जारी रहा। हाथियों का झुंड जोबला के जंगल से निकल कर राखा कॉपर स्थित सिद्धेश्वर पहाड़  स्थित भोले बाबा  मंदिर के समक्ष डेरा डाले हुए है और देर संध्या मुर्गाघुटू पंचायत (राखा कॉपर) से सटे रोआम के ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो की एक एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया। फसल बर्बाद करने के बाद हथियों ने ग्राम प्रधान के तालाब में भी खूब मस्ती की। हाथियों के डेरा जमाए रहने से लोगों में दहशत व्याप्त है। रोआम के ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो ने बताया कि हाथियों की संख्या छह के आसपास है और उनकी फसल को रौंद कर तालाब में मस्ती करने के बाद सिद्धेश्वर भोले बाबा मंदिर के नीचे डेरा डाले हुए है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से इन हाथियों को भगाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन