मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दीपावली की पूर्व संध्या पर स्वदेशी जागरण मंच ने आयोजित किया 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम आयोजित On the eve of Diwali, Swadeshi Jagran Manch organized 'An evening in the name of martyrs' program

लेखक: प्रकाशित:
दीपावली की पूर्व संध्या पर स्वदेशी जागरण मंच ने आयोजित किया 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम आयोजित On the eve of Diwali, Swadeshi Jagran Manch organized 'An evening in the name of martyrs' program


गम्हरिया : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से दीपावली की पूर्व संध्या पर 'एक दिया शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख अजीत कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सहयोगी के रूप में महिला नेत्री रश्मि साहू, समाजसेवी अमित सिंहदेव, पूर्व सैनिक शरदेंदु शेखर भी मौजूद रहे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि खादी बोर्ड के पूर्वोत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के भाजपा नेता अभय सिंह, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दुबे के अलावा गणमान्य अतिथियों में पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, भाजपा नेता रमेश हंसदा, विहिप नेता भगवान सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, समाजसेवी एसएन मिश्रा, संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह, जलेश्वर सिंह, विद्या भारती हाई स्कूल के निदेशक हिमांशु सरकार, समाजसेवी संतोष सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मंच पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्वोत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम गम्हरिया की एक पहचान बन गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी को जानने का मौका मिलता है कि किस तरह हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद समेत अन्य क्रांतिकारी युवाओं ने अपना प्राण न्योछावर कर दिया था। ऐसे कार्यक्रमों से उन वीर शहीदों को एक साथ श्रद्धांजलि देने का मौका मिलता है। उन्होने दैनिक जीवन में उपयोग के लिए स्वदेशी वस्तुओं की ही खरीदारी करने की अपील किया। कहा कि ऐसी वस्तुओं को ना खरीदें जो हमारे दुश्मन देश के द्वारा निर्मित किया जाता है और उसी पैसों से गोली बारूद खरीद कर वे हमारे ही सैनिकों पर उसे बरसाते है। भाजपा नेता अभय सिंह जी ने कहा कि जब जब देश पर मुसीबत आती है तो 130 करोड़ लोगों की सुरक्षा के लिए उस मुसीबत से लड़ने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी हमारे सैनिकों की ही होती है। कहा कि जब कोई सैनिक शहीद होता है तो उन्हें कुछ दिन तक ही याद रखा जाता है,। परंतु प्रत्येक वर्ष स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हमारे लिए सम्मान की बात है l उन्होंने इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि मोहम्मद बिन कासिम, मोहम्मद गजनी, मोहम्मद गौरी, तुर्क मंगोल, मुगल से लेकर अंग्रेजों ने 1946 तक भारत को मिटाने का प्रयास किया परंतु सभी से लड़ते हुए आजाद भारत आने वाले कुछ ही वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली है। हम विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। मंच संचालन रश्मि साहू तथा डॉ0 एस0 शेखर द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित सिंहदेव ने किया। इस मौके पर कर्नल आरपी सिंह, कैप्टन सुखदेव प्रसाद, कैप्टन अनिल कुमार महतो, अमरीश मिश्रा, नवीन महतो, शंकर सिंह, सत्यवान महतो, एलएम महंता समेत काफी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे जिन्हें मंच की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कलाकार भारती कुमारी, प्रिशा झा, श्वेता लाल, संगीता दुबे, श्याम नारायण, आशीष कुमार सिंह समस्तीपुर के नन्हें गायक लक्की कुमार आदि के द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुति की गई। साथ ही, विद्या भारती उवि और गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान एकबारगी कलाकारों वंदे मातरम, भारत माता की जय व जय हिंद की जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा l कार्यक्रम के अंत मे देश के वीर शहीदों के नाम एक-एक दीया जलाकर उन्हें उन्हें नमन किया। इसके आयोजन में मंच के गम्हरिया संयोजक विवेक कुमार, राहुल सिंह, संतोष प्रसाद, अनिमेष कुमार, सुनीता मिश्रा, दुलारी झा, पूनम देवी, रणवीर कुमार सिंह, सनोज सिंह, राजन साह, बीरसिंह सरदार, विशाल मोदक, आरूष कश्यप समेत  सभी कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन