मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

धनतेरस पर गम्हरिया व कांड्रा बाज़ारों में खरीददारों की उमड़ी भीड़ Crowd of buyers gathered in Gamhariya and Kandra markets on Dhanteras

लेखक: प्रकाशित:
धनतेरस पर गम्हरिया व कांड्रा बाज़ारों में खरीददारों की उमड़ी भीड़ Crowd of buyers gathered in Gamhariya and Kandra markets on Dhanteras


गम्हरिया : धनतेरस के अवसर पर गम्हरिया व कांड्रा बाज़ार में खरीददारी करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बारह बजे से ही लोगों की भीड़ जुटनी प्रारम्भ हो गई थी जो देर रात तक जारी रही। सन्ध्या काल मे खरीददारों की भीड़ के कारण बाजार में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। क्षेत्र के ज्वेलरी दुकान, बर्तन दुकान, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ रही और लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसके अलावा गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति, मिट्टी के दीये, झाड़ू आड़ की दुकानों पर भी लोग जमे रहे। धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने भी अपने-अपने दुकानों को पहले से ही सजा लिया था। क्षेत्र की फुटपाथों पर भी कई दुकाने लगाई गई थी, जहां लोगों ने जमकर खरीददारी की। बाजार में उमड़ी भीड़ के कारण कई जगहों पर सड़क जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पूजा के दौरान बाजार में होने वाले भीड़ के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई थी जिनके द्वारा सड़क जाम से लोगों को निजात दिलाने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। देर रात तक बाजार में भीड़ जुटी रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन