मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल जादूगोड़ा में बाल दिवस के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव Deepotsav celebrated with great pomp along with Children's Day at Shepherd English Medium School Jadugora

लेखक: प्रकाशित:
शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल जादूगोड़ा में बाल दिवस के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव  Deepotsav celebrated with great pomp along with Children's Day at Shepherd English Medium School Jadugora


जादूगोड़ा : शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह, जादूगोड़ा में शनिवार को बाल दिवस के साथ-साथ धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चों के बीच खेलकूद और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरी ईचड़ा के मुखिया मंजित सिंह उपस्थित थे। उन्होंने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के खूबसूरत रंगोली बनाई गई थी जिसे आकर्षक ढंग से दीपों से सजाया गया था जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पूर्व विद्यालय के संस्थापक मुद्रिका शर्मा ने बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा की व शिक्षा से समाज व देश की तरक्की में उनकी भूमिका से बच्चों को अवगत कराया। अंत में उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामना देते हुए सुरक्षित दीपावली का संदेश दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन