मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक DDC held a meeting regarding district level program on Jharkhand Foundation Day

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक DDC held a meeting regarding district level program on Jharkhand Foundation Day


★विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा  योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, योग्य लाभुकों के बीच होगा परिसंपत्तियों का वितरण
सरायकेला : आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारीयों के मद्देनजर जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन काशी शाहू कॉलेज सरायकेला के मल्टीपर्पस हॉल में किया जायेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन   मंत्री चंपई सोरेन उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन तथा योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण इत्यादि को लेकर बिंदुवार  चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन,  समाज कल्याण,  सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग जेएसएलपीएस समेत विभिन्न विभागों का स्टॉल लगा कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी तथा योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने लाभुकों के आवागमन, कार्यक्रम स्थल पर  पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था करने तथा अन्य सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। 
बैठक में परियोजना निदेशक संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारत उप समहर्ता, डीपीएम, जेएसएलपीएस एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन