मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण DC inspected the venue of the district level program organized on the occasion of Foundation Day

लेखक: प्रकाशित:
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण DC inspected the venue of the district level program organized on the occasion of Foundation Day


◆पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा पर की चर्चा
सरायकेला : आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को काशी साहू कॉलेज सरायकेला का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सौंपी गई जिम्मेदारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं, कार्यक्रम में लोगो के सहयोग हेतु विशेष हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य जाँच केंद्र तथा आधार केंद्र का स्टॉल लगाने तथा सभी स्टॉल में सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति व पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध रखने का निर्देश भी दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरजा शंकर महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारत उप समहर्ता, डीपीएम, जेएसएलपीएस, सभी बीडीओ, सीओ व अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन