मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित नेहरू की जयंती पर गम्हरिया में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि Congress workers paid tribute to the first Prime Minister Pandit Nehru in Gamhariya on his birth anniversary

लेखक: प्रकाशित:
प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित नेहरू की जयंती पर गम्हरिया में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि Congress workers paid tribute to the first Prime Minister Pandit Nehru in Gamhariya on his birth anniversary


गम्हरिया : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकान्त झा ने पंडित नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते हैं। कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते। इस मौके पर बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया। साथ ही, अन्य लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया। इस मौके पर दिलीप ठाकुर, एस. बेरा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन