मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Constitutional awareness program organized in XITE College Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Constitutional awareness program organized in XITE College Gamharia


गम्हरिया : एक्सआइटीई कॉलेज गम्हरिया में बच्चों में संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की की शुरुआत एक आकर्षक फोटो, पोस्टर, कला और पुस्तक प्रदर्शनी के साथ हुई। इसके बाद एक व्यावहारिक संवैधानिक संवाद सत्र का आयोजन किया गया। गांधी पीस फाउंडेशन और साइंस फॉर सोसाइटी द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राए व शिक्षक शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित अंकुर शाश्वत ने इस आयोजन को क्रियान्वित करने और इसकी सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर कॉलेज के उप प्राचार्य फादर डॉ0 मुक्ति क्लेरेंस ने कार्यक्रम के आयोजन को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्रांडिंग एवं संचार प्रमुख आशीष सिंह ने कार्यक्रम संचालन के समन्वय और पर्यवेक्षण का नेतृत्व किया। 


इस मौके पर प्रो0 अमित चतुर्वेदी, प्रो0 सुस्मिता चौधरी, प्रो0 स्तुति नाग, प्रो0 अंजलि झा, डॉ0 स्वाति सिंह, डॉ0 राजेश राणा, डॉ0 संचिता घोष चौधरी आदि उपस्थित थे। अंत मे प्राचार्य फादर डॉ0 ई.ए. फ्रांसिस ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन