मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा के उतरी इंचडा पंचायत भवन में 'आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन 'Aapki Yojana, Aapki Sarkar, Aapke Dwar' program was organized at Utri Inchada Panchayat Bhawan, Jadugora

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा के उतरी इंचडा पंचायत भवन में 'आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन 'Aapki Yojana, Aapki Sarkar, Aapke Dwar' program was organized at Utri Inchada Panchayat Bhawan, Jadugora


जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के उतरी इंचडा पंचायत भवन में शुक्रवार को 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से जमशेदपुर के उपायुक्त मंजूनाथ मजंत्री उपस्थित थे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कल्याण विभाग की ओर से स्कूली बच्चों के बीच साईकिल क्रय हेतु सहायता राशि प्रति बच्चे साढ़े चार हजार रुपए, कंबल समेत कई अन्य  परिसंपतियो का वितरण किया गया। इसके अलावा आधार कार्ड, अबुआ आवास, मनरेगा जॉब कार्ड, शिक्षा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जेएसएलपीएस, बकाया बिजली बिल, छात्रवृत्ति, राजस्व विभाग आदि की ओर से लगाए गए स्टॉल में 300 से अधिक लोगो ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किया। कई लोगो द्वारा शिकायत की गई कि वे शिविर में जमीन का रसीद कटवाने आए थे। किन्तु, विभागीय कर्मचारियों ने बाद में रसीद कटवाने की बात कह कर उन्हें लौटा दिया गया। इसको लेकर शिविर में आए कई लोगो को निराशा हाथ लगी। हालांकि इन आरोपों से मुखिया मंजीत से इंकार करते रहे। इस बाबत मुसाबनी के बीडीओ विजय कुमार महतो व मुखिया मंजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर आवेदनो का निपटारा ऑन द स्पॉट कर दिया गया जबकि अन्य आवेदनों पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस शिविर में पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी, रूपक कुमार मंडल समेत क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधि व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन