मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गणीनाथ सेवा सदन गोलमुरी में होगा वैश्य समाज एकता महासम्मेलन का आयोजन Vaish Samaj Ekta Mahasammelan will be organized in Ganinath Seva Sadan Golmuri

लेखक: प्रकाशित:
गणीनाथ सेवा सदन गोलमुरी में होगा वैश्य समाज एकता महासम्मेलन का आयोजन Vaish Samaj Ekta Mahasammelan will be organized in Ganinath Seva Sadan Golmuri


जमशेदपुर : वैश्य समन्वय समिति (भारत) के तत्वावधान में दुर्गापूजा के बाद वैश्य समाज एकता महासम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गणीनाथ सेवा सदन में किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बावत जानकारी देते हुए समाजसेवी सह संरक्षक मंजू शाह ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के पूर्व समाजसेवियों की याद में किया जा रहा है। संयोजक अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ पप्पु जी तथा अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उस महासम्मेलन में समाज के उत्थान एवं अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन का प्रारंभ पूर्व समाजसेवियों की तस्वीर पर पूष्प माला अर्पित कर किया जाएगा। इस दौरान सभागार में एक बड़ा सा वृत्तचित्र लगाया जाएगा जिसपर ब्योरेवार तरीके से समाजसेवियों के फोटो परिलक्षित किए जाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से स्व0 मोहन लाल अग्रवाल, स्व0 ओंकारनाथ जायसवाल, स्व0 एपी साह, स्व0 विजय लाल साह, स्व0 एसबी गुप्ता, स्व0 धर्मवीर प्रसाद, स्व0 महेंद्र प्रसाद साह, स्व0 आनंदी साह, स्व0 यमुना साह, स्व0 रामनाथ गुप्ता, स्व0 एनडी प्रसाद आदि का तस्वीर लगाया जाएगा और उन्हें नमन किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन