मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नाली जाम होने से सड़क पर फैला गन्दा पानी, दुकानदार परेशान Dirty water spread on the road due to blocked drain

लेखक: प्रकाशित:
नाली जाम होने से सड़क पर फैला गन्दा पानी, दुकानदार परेशान Dirty water spread on the road due to blocked drain


गम्हरिया : कांड्रा बाजार मुख्य मार्ग के किनारे निर्मित नाली की सफाई नहीं कराए जाने के कारण उसका गन्दा पानी सड़क पर फैल कर बह रहा है। इससे आम राहगीरों समेत दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों द्वारा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान कई बार इस ओर आकृष्ट कराए जाने के बावजूद अबतक नाले की सफाई नहीं कराए जाने से उनमें रोष व्याप्त है। इस सम्बंध में दुकानदारों ने बताया कि दुकान के सामने गंदा पानी बहने के कारण ग्राहक उनकी दुकान तक नहीं पहुंच पाते आते हैं जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पर्व त्योहार को देखते हुए स्थानीय पँचायत प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से यथाशीघ्र उक्त नाले की सफाई कराने की मांग किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन