मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरपीएफ ने चलाया 'बचपन बचाओ आंदोलन' जागरूकता अभियान RPF launched 'Save Childhood Movement' awareness campaign

लेखक: प्रकाशित:
आरपीएफ ने चलाया 'बचपन बचाओ आंदोलन' जागरूकता अभियान RPF launched 'Save Childhood Movement' awareness campaign


गम्हरिया : कांड्रा स्टेशन के समीप सिनी ओसी प्रभारी अमल घोष के नेतृत्व में बुधवार को  बचपन बचाओ आंदोलन अभियान चलाया गया। इस दौरान नाबालिग बच्चों की तस्करी रोकने हेतु तथा बहला फुसलाकर ले जाने वालों के विरुद्ध सूचना देने के संबंध में लोगों के बीच जागरूक किया गया। साथ ही, रेल यात्रियों को अनजान यात्री से खाने पीने का सामान नहीं ग्रहण करने,चलती गाड़ी में नही चढ़ने या उतरने, पायदान पर यात्रा नहीं करने, चलती गाड़ियों में पत्थर नहीं मारने तथा ट्रेन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर रेलवे टोल फ्री नंबर 139 पर सूचना देने के बावत बताया गया। इसके अलावा,लोगों को यह बताया गया कि रेलवे आपकी संपत्ति है इसको नुकसान नहीं पहुंचाने की बात बताई गई। इस अभियान में मुख्य रूप से सीनी ओसी प्रभारी अमल घोष, कांड्रा आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा, एएसआई नागेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल आरसी महतो, कांस्टेबल प्रमोद दास, श्रवण पाल, छविल पासवान आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन