मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सितु पंचायत के डुमरा गांव में डायरिया प्रभावित परिवारो से मिली विधायक सविता महतो MLA Savita Mahato met diarrhea affected families in Dumra village of Situ Panchayat

लेखक: प्रकाशित:
सितु पंचायत के डुमरा गांव में डायरिया प्रभावित परिवारो से मिली विधायक सविता महतो MLA Savita Mahato met diarrhea affected families in Dumra village of Situ Panchayat


सरायकेला : जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु पंचायत के डुमरा गांव में विगत दिनों डायरिया होने की जानकारी विधायक सविता महतो को मिली। जिसपर विधायक ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर जिले के सिविल सर्जन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर तुरंत गांव में स्वस्थ कैंप लगाने का निर्देश दिए। वही मंगलवार देर रात को ही मेडिकल टीम गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला और डायरिया मरीजों का ईलाज आरंभ किया। घटना कि सुचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो भी गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वही बुधवार को विधायक सविता महतो डुमरा गांव पहुंचकर डायरिया पीड़ितों का हाल जाना और मेडिकल टीम को कोई जरुरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने गांव में खराब पड़े जलमिनार को तुरंत मिस्त्री बुलकर बनवाया और चालु करवाया। साथ ही विधायक ने डुमरा गांव के हरिजन टोला में विधायक निधि से एक नए चापाकल लगवाने का भी घोषणा किए जो एक दो दिन के अंदर लग जाएगा। इस दौरान विधायक ने टोला के लोगो से पानी उबाल कर पिने, घर के आस पास साफ सुथरा रखने व किसी भी परिश्तथि में चिकित्सक का सल्हा लोने को कहा। वही विधायक ने टोला के लोगो के बीच ओआरएस आदि का वितरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, पूर्व मुखिया पंचान्न पातर, हरेन महतो, अमित सिन्हा, दीपक कैवत आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन