मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न Review meeting of education department concluded

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न Review meeting of education department concluded


सरायकेला : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में संचालित योजना जैसे छात्रवृति, एमडीएम, साईकिल वितरण, अध्यनरत बच्चों का आधार नामांकन, बैंक खाता ओपनिंग आदि के कार्य प्रगति का प्रखंडवार समीक्षा कर बच्चो के बेहतर शिक्षा के साथ साथ खेलकुद, विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन कर बच्चो के सर्वांगीण विकास करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों के ड्रेस कोड में विद्यालय आने, विद्यालय में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था करने, समुचित साफ- सफाई कराने, सूची के अनुरूप मध्यान भोजन उपलब्ध कराने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा ऐसे विद्यालय जहां बच्चो की उपस्थिति 50% से कम है, वहां के प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में चयनित उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा करते हुए सभी तीन विद्यालयों में विषयवार शिक्षको की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, कंप्यूटर क्लास हेतु शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने तथा साइंस लैब, आईटीसी लैब स्थापित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी जीतेंद्र सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम, एलडीएम वीरेन शीट, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अंबुजा, एडीपीओ प्रकाश कुमार के अलावा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व बीपीओ उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन