मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुर्गापूजा के दौरान चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस मुस्तैद- थाना प्रभारी Police will be alert at every nook and corner during Durga Puja

लेखक: प्रकाशित:
दुर्गापूजा के दौरान चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस मुस्तैद- थाना प्रभारी Police will be alert at every nook and corner during Durga Puja



◆गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
गम्हरिया : दुर्गापूजा के मद्देनजर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की मंगलवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से गम्हरिया के बीडीओ प्रवीण कुमार और सीओ गिरीन्द्र टूटी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सीके गोराई भी मौजूद थे। इस दौरान दुर्गापूजा के दौरान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पंडाल और मेले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने, पर्याप्त मात्रा में हर कमेटी को वोलेंटियर्स रखने और प्लास्टिक मुक्त पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्लो वॉल्यूम में भक्ति गीत बजाने और किसी भी कीमत पर डीजे नहीं बजाने का थाना प्रभारी ने निर्देश दिया। इस मौके पर पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा टायो कॉलोनी गेट के पास पानी टैंकर और अग्निशमन वाहन तैनात रखने, केपीएस के समीप मेडिकल वाहन की व्यवस्था, बोलायडीह रोड में नगर निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे को भरने, विसर्जन के दौरान मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त रखने समेत कई सुझाव दिए गए। इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार ने पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने और जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। उन्होंने प्रत्येक चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनात रहने की जानकारी दी। इस मौके पर पूजा कमेटी के सदस्यों में फुलकान्त झा, अमृत महतो, सुसेन महतो, रामानंद भगत, राजेश्वर ठाकुर, अमरेश ईश्वर, राजू रजक, संजय सिंह, अमीन मंडल, प्रभा देवी, श्याम सुंदर मालाकार, विनोद महतो समेत सभी पूजा कमेटी के सदस्य और विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंसस और वार्ड सदस्य समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन