मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छठ महापर्व की तैयारियो को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिले पुरेंद्र, सौंपा ज्ञापन Purendra met Deputy Commissioner and Superintendent of Police regarding preparations for Chhath festival, submitted memorandum

लेखक: प्रकाशित:
छठ महापर्व की तैयारियो  को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिले पुरेंद्र, सौंपा ज्ञापन Purendra met Deputy Commissioner and Superintendent of Police regarding preparations for Chhath festival, submitted memorandum


आदित्यपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियो को लेकर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार से उनके कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र के सभी छठ घाटों की मरम्मती, साफ- सफाई, नदी के बेड की साफ- सफाई, सभी छठ घाटों के पहुंच पथ की मरम्मती एवं साफ- सफाई सघन रूप से प्रारंभ करने, सभी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट एवं खराब पड़े चापाकल तथा डीप बोरिंग की मरम्मती युद्ध स्तर पर शुरू किए जाने हेतु आदित्यपुर नगर निगम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की मांग की गई है। इसके अलावे सभी छठ घाटों पर छठ पूजा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए शिविरों को टैंकर से जलापूर्ति किए जाने, पार्किंग का स्थान चिन्हित किए जाने, नदी में गहरे पानी वाले स्थान पर डेंजर बोर्ड लगाने, छठव्रती माताओ- बहनों के लिए छठ घाटों पर चेंजिंग रूम का निर्माण किए जाने, सभी छठ घाटों के निकट अस्थाई शौचालय की व्यवस्था किए जाने हेतु भी डीसी से आदित्यपुर नगर निगम को निर्देश दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में उपायुक्त से छठ पूजा के दौरान आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में 24×7 घन्टे जलापूर्ति की व्यवस्था किए जाने हेतु जिंदल एवं पेयजल स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की मांग की गई। इसके अलावा टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने एवं छठ पूजा के दौरान स्ट्रीट लाइट को डीजी से जोड़ने हेतु जेआरडीसीएल को कड़ा निर्देश दिए जाने की मांग भी की गई है। साथ ही, कुलूपटांगा छठ घाट, जयप्रकाश उद्यान छठ घाट, शहरबेड़ा दोमुहानी छठ घाट सहित अन्य घाटों पर एंबुलेंस सहित मेडिकल कैंप लगाने हेतु सिविल सर्जन तथा आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में छठ पूजा के दौरान अनइंटरप्टेड पावर सप्लाई हेतु विद्युत बोर्ड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की मांग की गई है। 
ज्ञापन के माध्यम से आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने पुलिस अधीक्षक से छठ पूजा के दौरान खरकाई पुल से होकर भारी वाहनों  के प्रवेश पर रोक लगाए जाने, सभी छठ घाटों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था किए जाने, छठ घाटों पर आतिशबाजी व पटाखे फोड़ने पर रोक लगाए जाने, छठ घाटों पर पूजन के दौरान आवासीय क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने, खरकाई ब्रिज तथा कुलूपटांगा छठ घाट के निकट गोताखोरों/ तैराको की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी के सहयोग से छठ पूजा का त्योहार भी सफलता के साथ संपन्न होगा। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे शीघ्र ही छठ घाट का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की जानकारी लेंगे। प्रतिनिधिमंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, देव प्रकाश, प्रमोद गुप्ता, एसडी प्रसाद, मिथिलेश कुमार झा सहित अन्य लोग शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन