मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सांख्यिकी एवं कृषि गणना का उपायुक्त ने किया समीक्षा Deputy Commissioner of Statistics and Agricultural Census reviewed

लेखक: प्रकाशित:
सांख्यिकी एवं कृषि गणना का उपायुक्त ने किया समीक्षा Deputy Commissioner of Statistics and Agricultural Census reviewed


सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला सांख्यिकी एवं कृषि गणना से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सर्वप्रथम जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न माध्यम से जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।  इसके पश्चात उन्होंने कृषि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने का  निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए खरीफ फसल हेतु शत प्रतिशत योग्य कृषिकों के बीच मसूर इत्यादि का बीज वितरण कराने का निर्देश दिया। वही जिला सहकारिता पदाधिकारी को झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने हेतु सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की कार्य की प्रगति का समीक्षा करें उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर योजना संबंधित तकनिकी जानकारियां दें ताकि अधिक से अधिक योग्य लाभूक को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन