मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रविवार को भक्तों ने माता के नौवें रूप में सिद्धिदात्री की विधि विधान से की पूजा अर्चना On Sunday, devotees worshiped Siddhidatri in the ninth form of Mother Goddess with rituals

लेखक: प्रकाशित:
रविवार को भक्तों ने माता के नौवें रूप में सिद्धिदात्री की विधि विधान से की पूजा अर्चना On Sunday, devotees worshiped Siddhidatri in the ninth form of Mother Goddess with rituals


★कुंवारी कन्याओं को भोजन करा आशीर्वाद ग्रहण किया
गम्हरिया : दुर्गापूजा के दौरान नवरात्रि के नौवे दिन श्रद्धालुओं ने माता के नौवें रूप सिद्धिदात्री की पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की। इस दौरान परंपरा के अनुसार भक्तों ने कुंवारी कन्याओं को भोजन करा कर आशीर्वाद ग्रहण कर सुख व समृद्धि की कामना किया। सौभाग्य प्राप्ती के लिए कुंवारी कन्याओं द्वारा आशीर्वाद दिया गया। बताया जाता है कि सिद्धिदात्री की तपस्या से ही भगवान शिव को आठ सिद्धियां मिली थी और उनकी उपासना से सभी को माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। जैसा कि इनके नाम से ही स्पष्ट है कि मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली देवी हैं। शास्त्रों के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही महादेव का आधा शरीर देवी की हो गई थी और वे अर्धनारीश्वर कहलाए थे। नवरात्र के नौवें दिन इनकी पूजा के बाद ही नवरात्र का समापन माना जाता है। इसी दिन नौ कुंवारी कन्याओं का प्रसाद ग्रहण कराते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन