मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश DC and Senior SP inspected the immersion ghats

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश DC and Senior SP inspected the immersion ghats


जमशेदपुर : दुर्गापूजा की प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट में प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, जिम्मेदारों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि विसर्जन के दिन आने वाले श्रृद्धालुओ को कोई समस्या न हो। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विसर्जन के दिन ड्यूटी में लगाए गए सम्बन्धित सुपर जोनल व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने ड्यूटी स्थल का दौरा कर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त कराएं। यदि किसी भी विसर्जन स्थल पर व्यवस्था में कोई कमी मिलती है तो अपने सम्बन्धित नोडल अधिकारी से समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा लें। उन्होंने निर्देशित किया कि मूर्ति स्थल से लेकर विसर्जन मार्ग व विसर्जन स्थलों पर सभी तैयारियां पहले से ही दुरूस्त कर लिए जाएं जिससे शान्तिपूर्ण व व्यवस्थापूर्ण ढंग से प्रतिमा का विसर्जन सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाय। उपायुक्त ने विसर्जन के दिन शान्ति व सदभावपूर्ण वातावरण में प्रतिमा विसर्जन करने की अपील सभी पूजा समितियों से किया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए स्लॉट निर्धारित किया गया है, ससमय विसर्जन कर विधि व्यवस्था के संधारण में आवश्यक सहयोग करें। विसर्जन घाटों की साफ-सफाई, घाटों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने का उन्होंने निर्देश दिया। बेरीकेडिंग, गोताखोर, लाइफ जैकेट, एम्बुलेंस, चिकित्सा टीम, सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी उन्होंने दिया। डेंजर जोन को चिन्हित कर घाटों में बैलून लगाने, विसर्जन रुट में विचलन नहीं किए जाने, यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने की बात कही ताकि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो। इस मौके पर उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होने श्रद्धालुओं से अपील किया कि गहरे पानी में नहीं जाएं जिससे जनहानी की कोई संभावना बने। कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। साथ ही, सभी विसर्जन का ड्रोन से निगरानी के अलावा सीसीटीवी तथा वीडियोग्राफी से भी नजर रखी जाएगी। इस मौके पर सिटी एसपी मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, एएसपी सिटी सुमित अग्रवाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन, डीसीएलआर  रविन्द्र गागराई, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी, नगर निकाय के पदाधिकारी, जुस्को के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन