मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महासप्तमी पर सभी पूजा पंडालों के खुले पट खुले, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ On Maha Saptami, doors of all puja pandals opened wide, crowd of devotees gathered

लेखक: प्रकाशित:
महासप्तमी पर सभी पूजा पंडालों के खुले पट खुले, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ On Maha Saptami, doors of all puja pandals opened wide, crowd of devotees gathered


■कई पूजा कमेटियों द्वारा निकली गई भव्य यात्रा
गम्हरिया : महासप्तमी के अवसर पर शनिवार को कांड्रा व गम्हरिया में विभिन्न पूजा कमेटियों द्वारा बनाए गए पंडालों के पट खुल गए। पंडालों के पट खुलते ही भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीष लिया। इससे पूर्व महासप्तमी के अवसर पर कई पूजा कमेटी की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्री श्री दुर्गापूजा कमेटी, कांड्रा एसकेजी कॉलोनी की ओर से प्रातःकाल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और कन्याओं ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय तालाब से कलश में जल लेकर पंडाल में उसे स्थापित कर माता का आह्वान किया गया। तत्पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके आयोजन में पूजा कमेटी के अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा, महासचिव के0 दुर्गाराव,कोषाध्यक्ष स्वाधीन चंद्र महतो, चंदन प्रताप सिंह, विजय तिवारी, बिपिन वार्ष्णेय, राजू मंडल, अदित्य चौधरी समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा। छोटा गम्हरिया में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की ओर से भी कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सभी सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा कांड्रा व गम्हरिया के कई अन्य पूजा कमेटी की ओर से भी महासप्तमी के अवसर पर कलश यात्रा निकालकर श्रद्धापूर्वक माता जगदम्बे की पूजा-अर्चना की गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन