मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में भाग लेने जापान की टीम पहुंची रांची Japan team reached Ranchi to participate in Jharkhand Women's Asian Champions Trophy-2023

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में भाग लेने जापान की टीम पहुंची रांची Japan team reached Ranchi to participate in Jharkhand Women's Asian Champions Trophy-2023


◆रांची एयरपोर्ट पर जापान टीम का किया गया भव्य स्वागत
रांची:  झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में भाग लेने के लिए रविवार को जापान की टीम रांची पहुंची। इन खिलाड़ियों को आयोजकों ने पारंपरिक गमछा और बुके देकर स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान झारखंडी गीतों पर जापानी खिलाड़ी भी खूब थिरके। इसके बाद खिलाड़ियों को सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से होटल चाणक्या बीएनआर पहुंचाया गया। रांची एयरपोर्ट पर जापान की टीम के स्वागत के लिए हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हाॅकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार समेंत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं, प्रशासन की ओर से सिटी एसपी राज कुमार मेहता, हटिया डीएसपी राजा मित्रा, डोरंडा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद सहित कई जवान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि जापानी महिला हॉकी टीम झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के लिए झारखंड में उतरी है और उनके आगमन पर खुशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। गौरतलब है कि रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी मैदान में आगामी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं जिसमें कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीम शामिल है। सभी टीम एक ही पूल में हैं। टॉप चार टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। अब तक तीन बार इस ट्रॉफी को कोरिया की टीम ने जीता है। कोरिया की टीम ने वर्ष 2010, 2011 और 2016 में यह ट्राफी जीती है। मेजबान भारतीय टीम से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस मैच में भारतीय टीम को भी जीत की प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस-2023 को लेकर झारखंड के लोगों में भी काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद भी प्रतियोगिता की तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। वीमेंस एशियन चैंपियंस 2023 के ट्राफी का अनावरण भी जोर-शोर से किया गया है। मेजबान भारत की टीम रविवार रात में रांची पहुंचेगी। कोरिया की टीम 23 अक्टूबर, मलेशिया की टीम 24 अक्टूबर, चाइना और थाइलैंड की टीम 25 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी। भारत और कोरिया की टीम होटल पार्क प्राइम, जापान, थाइलैंड की टीम चाणक्या बीएनआर और मलेशिया तथा चाइना की टीम रेडिसन ब्लू होटल में रुकेंगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन