मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी मुसावनी प्रखंड कांग्रेस Musabani Block Congress busy preparing for Lok Sabha elections

लेखक: प्रकाशित:
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी मुसावनी प्रखंड कांग्रेस Musabani Block Congress busy preparing for Lok Sabha elections


◆कांग्रेस प्रभारी तापस चटर्जी ने मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर तीन पंचायत की बूथ कमेटी गठन का दिया निर्देश

जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत शुक्रवार को मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस प्रभारी तापस चटर्जी की अध्यक्षता में उतरी इंचड़ा गांव (जादूगोड़ा) में एक बैठक की गई। बैठक में जादूगोड़ा  मंडल अध्यक्ष पवन सिंह को अक्टूबर माह के अंत तक पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कमेटी गठन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर माटीगोड़ा पंचायत अध्यक्ष राजू मुखी, जादूगोड़ा मंडल उपाध्यक्ष  नीतीश गुप्ता, मुर्गाघुटू पंचायत अध्यक्ष नीतीश गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष सुखलाल सोरेन, शिमु उरांव, विमल उरांव समेत संजय शाह, लक्षण बाग आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इससे पूर्व कई युवाओं को जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की मौजूदगी में माला पहनाकर  कांग्रेस में शामिल कराया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन